फिर थर्राया पेशावर, दो की मौत

पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर शहर पेशावर में गुरुवार को एक और धमाके में कम से कम दो पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई है.
इस तरह एक ही दिन में वहाँ दो अलग अलग हमलों में कम से कम 21 लोगों की मौत हो चुकी है. हमलों मे कई अन्य घायल हो गए हैं.
पेशावर पुलिस के मुताबिक पहला धमाका शहर के ख़ैबर रोड पर स्थित अदालत परिसर के बाहर हुआ. इस धमाके में कम से कम 19 लोगों के मारे जाने की ख़बरें मिलीं.
मृतकों में कुछ पुलिसवाले भी थे. इसके कुछ समय बाद एक और धमाके से पेशावर थर्रा उठा.
दूसरा धमाका एक रिमोट कंट्रोल से नियंत्रित बम द्वारा किया गया. इस धमाके में पुलिस अधिकारियों का एक वाहन निशाना बनाया गया.
हमले में पुलिस के दो अधिकारियों के मारे जाने की ख़बर है. कुछ अन्य पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं.
पहला धमाका शहर के संवेदनशील इलाक़े में हुआ जहाँ से ख़ुफिया एजेंसी आईएसआई का कार्यालय क़रीब है और शहर के वरिष्ट सैन्य अधिकारी का निवास सामने है.
ग़ौरतलब है कि पिछले शनिवार को आईएसआई के कार्यालय पर हमला हुआ था जिस में काई लोग मारे गए थे. मरने वालों में सैनिक भी थे.


Click it and Unblock the Notifications