25% कार्बन उत्सर्जन घटाएगा रूस
स्टॉकहोम। यूरोपीय संघ सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने कार्बन उत्सजन की कटौती से संबंधित महत्वपूर्ण घोषणा की। गुरुवार को रूस में आयोजित यूरोपीय संघ सम्मेलन में उन्होने कहा कि रूस ने वर्ष 2020 तक ग्रीनहाउस गैस के उत्सर्जन में 25 फीसदी की कटौती का लक्ष्य निर्धारित किया है।
यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जोस मैनुअल बारोसो ने रूसी राष्ट्रपति की इस प्रतिबद्धता का स्वागत किया है। आयोग के अध्यक्ष ने कहा," मैं राष्ट्रपति मेदवेदेव की वर्ष 2020 तक ग्रीनहाउस गैस के उत्सर्जन में 25 फीसदी की कटौती के इस संकेत का स्वागत करता हूं।"
गौरतलब है कि रूस में सोवियत संघ के टूटने के बाद ईधन आधारित भारी उद्योगों का पतन हो गया है, जिससे रूस में कार्बन उत्सर्जन 1990 के स्तर से नीचे चला गया है।













Click it and Unblock the Notifications