विक्रम पंडित का वेतन अब भी 1 डॉलर

बैंक के मुनाफे में नहीं आने तक जनवरी से ही स्वैछिक रूप से एक डॉलर वार्षिक वेतन लेने की घोषणा करने वाले पंडित ने शेयरों को लेने से भी इंकार कर दिया। बैंक ने मंगलवार को प्रतिभूति और विनिमिय आयोग को दी गई जानकारी में यह बात कही है।
बैंक के मुख्य वित्तीय अधिकारी जॉन गेरपैक का वेतन 400,000 डॉलर वार्षिक से बढ़ाकर 500,000 डॉलर वार्षिक और वैश्विक बाजार के सह प्रमुख जेम्स फोर्स का वेतन 225,000 डॉलर वार्षिक से 475,000 डॉलर कर दिया गया है। बैंक ने कहा कि दोनों के वेतन में वृद्धि को 22 अक्टूबर को बैंक प्रशासन ने मंजूरी दी।
दोनों अधिकारियों ने कंपनी के शेयर भी हासिल किए हैं। गेरपैक को 29.2 लाख डॉलर और फोर्स को 54.4 लाख डॉलर के शेयर मिले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications