दिल्ली में बढ़ा डेंगू का प्रकोप

डेंगू मामलों के नोडल अधिकारी देबाशीष भट्टाचार्य ने बताया, "पिछले 24 घंटों में डेंगू के 30 नए मामले सामने आने के इससे प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 913 हो गई।"
भट्टाचार्य ने कहा कि तापमान में गिरावट एक अच्छा संकेत है। ठंड में मच्छर पनपना कम होने से डेंगू के मामलों में कमी आयेगी। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी अस्तालों की रिपोर्ट के अनुसार डेंगू के मामलों की संख्या में कमी देखी जा रही है।
दिल्ली में अभी तक डेंगू से दो लोगों की मौत हो चुकी है जिसमें एक 15 वर्षीय किशोर और नौ माह का एक बच्चा शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications