इलेक्ट्रॉनिक हार्डवेयर का हब बनेगा कर्नाटक

Karnataka Map
बेंगलुरू। सॉफ्टवेयर उद्योग के क्षेत्र में सफलता हासिल करने के बाद कर्नाटक अब इलेक्ट्रानिक हार्डवेयर उद्योग के क्षेत्र में तेजी के साथ विकास करने की योजना बना रहा है।

राज्य के आईटी मंत्री के.सुब्रमण्य नायडू ने यहां आयोजित एशिया के एक प्रमुख आईटी आयोजन में कहा, "आईसीटी उद्योग के लिए कल-पुर्जे, उपभोक्ता सामान व इलेक्ट्रानिक उत्पादों के उत्पादन के लिए निवेश को आकर्षित करने हेतु हम जल्द ही एक नई इलेक्ट्रॉनिक हार्डवेयर नीति तैयार करेंगे।"

आईटी हार्डवेयर क्षेत्र में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार बेंगलुरू, हासन, मैसूर और हुबली के पास चार इलेक्ट्रॉनिक हार्डवेयर पार्क स्थापित करेगी।

नायडू ने बेंगलुरू के 12वें आईटी बिज 2009 व्यापार शो में हिस्सा ले रहे लगभग 800 प्रतिनिधियों को बताया, "हमने हार्डवेयर पार्क स्थापित करने के लिए चारों शहरों में अलग-अलग लगभग 1,000 एकड़ भूमि की पहचान कर ली है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+