मैसूर-अजमेर एक्सप्रेस पटरी से उतरी, 5 घायल

मध्य रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि हादसा शाम 7.15 बजे पुणे-सतारा खंड पर धार्मिक शहर जेजूरी के पास हुआ। घायलों को जेजूरी के अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
प्रवक्ता ने कहा कि घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। हालांकि लगातार हो रही बारिश और अंधेरा होने की वजह से राहत कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications