दिल्ली-नोएडा मेट्रो सेवा शुरू

नोएडा सेवा के उद्घाटन के बाद दीक्षित ने कहा, "यह पहली बार है, जब दिल्ली मेट्रो दूसरे राज्य में प्रवेश कर रही है और यह डीएमआरसी (दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन) के लिए यह बड़े सम्मान की बात है।" मेट्रो रेलवे सुरक्षा आयुक्त आर. के. करदम द्वारा सुरक्षा मंजूरी देने के बाद ही इस खंड की मेट्रो सेवा को शुरू करने का निर्णय लिया गया था।
डीएमआरसी के अनुमान के मुताबिक नोएडा सेवा शुरू हो जाने के बाद मेट्रो के यात्रियों की संख्या में 53,000 की वृद्धि होगी।
पिछले महीने डीएमआरसी ने कहा था कि वह 14 नवम्बर को शुरू होने वाले भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के आरंभ से पहले यह सेवा शुरू करना चाहती थी।
यह मेट्रो सेवा पूर्वी दिल्ली के यमुना पार के इलाकों-मयूर विहार और अशोक नगर तथा नोएडा के हजारों यात्रियों की यात्रा आदतों में बड़ा परिवर्तन ला सकती है। और इससे नोएडा राजमार्ग व आईटीओ जंक्शन पर यातायात कम होने की संभावना है। यमुना बैंक और नोएडा सिटी सेंटर के बीच मेट्रो के 10 स्टेशन होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications