मुंबई हमले की तारीख नजदीक, सुरक्षा अलर्ट

Mumbai Terror Attack
नई दिल्ली। पिछले वर्ष 26 नवंबर को मुंबई में हुए आतंकी हमले की बरसी को ध्यान में रखते हुए देश देश भर में महत्वपूर्ण स्थलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। खुफिया एजेंसियों ने आशंका जताई है कि आतंकी दोबारा हमला कर सकते हैं।

सूत्रों ने कहा है कि यह अलर्ट अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली की शिकागो में हुई गिरफ्तारी के बाद जारी किया गया है। हेडली पर आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की ओर से भारत में एक आतंकी हमले की साजिश रचने का आरोप है।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया, "इंटेलिजेंस ब्यूरो को राज्य सरकारों से कुछ इस तरह की जानकारियां मिली हैं कि आतंकी देश के पश्चिमी तट के रास्ते घुसपैठ करने और देश के महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश में हैं।" अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकारों को कहा गया है कि वे हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा भी कड़ी कर दें।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+