दिल्ली: फैक्ट्री में आग, 4 मरे

पुलिस के मुताबिक यह फैक्ट्री एक मकान में चल रही थी। मकान की पहली मंजिल के तीन कमरों में पर्दे बनाने का काम होता था। गुरुवार सुबह अचानक यहां आग लग गई और मकान धू-धू कर जलने लगा।
अग्निशमन के वाहनों ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाई। आग बुझने में करीब दो घंटे लगे। मौके से उन चार मजदूरों के शव जली हुई हालत में मिले, जो वहां सो रहे थे। पुलिस का कहना है कि फिलहाल आग लगने के कारण पता नहीं चल सका है। हालांकि प्रारंभिक सूचनाओं के आधार पर आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications