बिहार में बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद

गया के पुलिस अधीक्षक सुशील खोपड़े ने गुरुवार को बताया कि यह किस तरह का विस्फोटक है, यह विशेषज्ञों की जांच के बाद ही पता चल सकेगा। उन्होंने पटना पुलिस और गया पुलिस द्वारा रात में चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान मुफसिल थाना-क्षेत्र की एक बंद पड़ी दुकान से 30 बोरी तथा डेल्हा थाना क्षेत्र के एक घर से करीब 70 बोरी विस्फोटक बरामद किए गए। इस मामले में अभी तक किसी की गिरतारी की सूचना नहीं है।
उल्लेखनीय है कि पुलिस ने पटना के दो थाना क्षेत्रों से बीते शनिवार और रविवार को करीब 900 किलोग्राम विस्फोटक, 7,221 कारतूस, 14 अद्र्घनिर्मित कारबाइन, 50 डेटोनेटर सहित बड़ी मात्रा में रासायनिक पदार्थ बामद किए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications