कहां गई करकरे की बुलटप्रूफ जैकेट?

Hemant Karkare
मुंबई। पिछले साल 26 नवंबर को मुंबई में हुए आतंकी हमले के दौरान शहीद हुए आतंकवाद निरोधक दस्‍ते (एटीएस) के तत्‍कालीन प्रमुख हेमंत करकरे का बुलटप्रूफ जैकेट गायब हो गया है। इस घटना के बाद से मुंबई पुलिस के आला अधिकारी हलकान हैं।

ज्ञात हो कि मुंबई हमले के बाद करकरे की बुलटप्रूफ जैकेट की क्‍वालिटी पर कई सवाल उठे थे, लेकिन अब वही जैकेट गायब है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब करकरे की पत्‍नी कविता करकरे ने सूचना का अधिकार के तहत मुंबई पुलिस से जैकेट के बारे में जानकारी हांसिल करनी चाही। उन्‍हें जवाब मिला कि जैकेट फिलहाल नहीं मिल रही है।

अधिकारियों की लापरवाही, और क्‍या

ये वो बुलेटप्रूफ जैकेट है जिसे पहने होने के बावजूद आतंकी हमले के दौरान करकरे के सीने में तीन गोलियां लगी थीं। जैकेट के गायब होने के मामले को कविता करकरे ने अधिकारियों की लापरवाही करार दिया है।

कविता का कहना है कि उनके पति के शव की बरामदगी के समय बुलेटप्रूफ जैकेट गायब था, जबकि टीवी चैनलों की फुटेज में यह साफ दिखाया गया था कि करकरे बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर ही आतंकियों से भिड़ने निकले थे।

कविता ने मीडिया से बातचीत में कहा, "मैं इस बात पर आश्चर्यचकित हूं कि मेरे पति और अन्य अधिकारियों को कोई मदद क्यों नहीं भेजी गई, जबकि उन्होंने इसके लिए 40 मिनट तक इंतजार किया था।" कविता के इस बयान के बाद मुंबई पुलिस पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले का जवाब ढूंढ़ती है या करकरे की जैकेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+