हेडली से पूछताछ नहीं कर सका भारतीय दल

हेडली को आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की ओर से भारत में एक बड़े आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोप में पिछले दिनों शिकागो हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था।
भारतीय जांच दल में रिसर्च एंड एनलिसिस विंग (रॉ) और इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी शामिल हैं। सूत्रों ने कहा है कि इस दल को हेडली से पूछताछ करने के लिए एफबीआई की ओर से जरूरी अनुमति प्रदान नहीं की गई।
यह पहली बार नहीं हुआ है, जब अमेरिकी अधिकारियों ने इस तरह की अनुमति देने से इंकार किया हो। जुलाई 2002 में भारत, तालिबान शासन के दौरान अफगानिस्तान के विदेश मंत्री रहे वकील अहमद मुत्तावकिल से आईसी-814 विमान के अपहरण मामले में पूछताछ करना चाहता था।
वकील ने विमान के कंधार में उतरने के बाद मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी। लेकिन अमेरिकी प्रशासन ने वकील से पूछताछ के लिए भी अनुमति प्रदान नहीं की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications