अच्युतानंदन का इस्तीफे से इंकार
कैबिनेट की बैठक के बाद अच्युतानंदन ने संवाददाताओं से चर्चा में कहा, "इस्तीफे की मांग करना विपक्ष की आदत हो गई है।"
उन्होंने कहा कि हार की समीक्षा के लिए एलडीएफ नेताओं की जल्द ही बैठक होगी।
प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे मंगलवार को आए थे। तीनों सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार विजयी रहे। इसके बाद कांग्रेस ने कहा था कि मुख्यमंत्री को हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications