बदला लेने के लिए सांप को चबाया

Snake
भुवनेश्वर। सांप के काटने से किसी न किसी शख्स के मरने की खबर हम अक्सर सुनते हैं, लेकिन उड़ीसा में एक व्यक्ति ने सांप से बदला लेने के लिए उसे चबा लिया।

उड़ीसा के एक अखबार द्वारा खबर दी गई है कि सांप ने एक पार्क के माली रमेश कुमार जमदा को काट लिया। क्रोधित जमदा ने सांप को पकड़कर फाड़ दिया और उसको चबा गया।

जमदा ने बताया," सांप ने मेरी अंगुली में जब काटा तो मै बहुत क्रोधित हो गया था। मै बदला लेने के लिए उसके शरीर को चबा गया।" यह घटना भुवनेश्वर के बाहरी इलाके बारामुंडा क्षेत्र के एक सरकारी पार्क में शनिवार को हुई।

इस घटना के बाद पार्क के कर्मचारियों द्वारा उसे स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। सांप तो घटनास्थल पर ही मर गया लेकिन जमदा इलाज के बाद जीवित है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+