सीएम दौरे के वक्त नक्सली हमला, 4 शहीद

किशनजी ने कहा, "जमबोनी शिविर के पुलिस कर्मियों ने बेगुनाह बच्चों को इसलिए प्रताड़ित किया, क्योंकि स्कूल की इमारत खाली करने की अपनी मांग करते हुए उन्होंने पुलिस कर्मियों की राइफलें उठा ली थीं।"
लोगों ने मनाया काला दिवस
ज्ञात हो कि सैकड़ों की संख्या में स्कूली बच्चे, शिक्षक और ग्रामीणों ने शनिवार को उस समय रैली निकाली थी और काला दिवस मनाया था, जिस दिन पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम मिदनापुर जिले में पहुंचे थे।
भट्टाचार्य का दौरा समाप्त होने के घंटे भर बाद ही नक्सलियों ने रविवार को जमबोनी पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले गिधनी इलाके में घात लगाकर ईस्टर्न फ्रंटियर राइफल्स (ईएफआर) के जवानों पर हमला किया।
राज्य पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि नक्सलियों के हमले में अर्धसैनिक बल के चार जवानों की मौत हो गई। शवों को घटनास्थल से जमबोनी पुलिस स्टेशन लाया गया है। अधिकारी ने कहा कि जानकारी मिली है कि हमले में कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं लेकिन अभी आंकड़े उपलब्ध नहीं हो सके हैं।
अर्द्धसैनिक बल तैनात
पश्चिम मिदनापुर के जिला मजिस्ट्रेट नारायण स्वरूप निगम ने कहा कि ईएफआर के साथ ही राज्य पुलिस के एक अर्धसैनिक बल के जवानों को जमबोनी शिविर में तैनात किया गया था। यहां से कुछ ही दूरी पर स्थित गिधानी बाजार में नक्सलियों ने जवानों पर हमला किया।
हमला उस वक्त किया गया जब जवान गश्त करने के बाद चाय पीने के लिए रुके थे। आटोमेटिक राइफल से हमले को अंजाम देने के बाद नक्सली पास के घने जंगलों में भाग गए। घटनास्थल झाड़ग्राम उप मंडल के अंतर्गत है। यहां से झारखण्ड की सीमा 8 किलोमीटर दूर है जबकि लालगढ़ शहर से यह 25 किलोमीटर दूर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications