26/11 से हेडली के संबंधों की जांच तेज

संयुक्त पुलिस आयुक्त राकेश मारिया (अपराध) ने बताया, "जी हां, हम इस मामले में डेविड कोलमैन हेडली की भूमिका की जांच कर रहे हैं। लेकिन अभी तक हमें ऐसा कोई सबूत नहीं मिल पाया है, जिससे यह साबित हो सके कि मुंबई हमले से उसके संबंध रहे हैं।"
हेडली द्वारा मुंबई की कई बार की गई यात्रा के बारे में पूछे जाने पर मारिया ने कहा कि इस बारे में भी जांच की जा रही है। अभी तक मुंबई पुलिस इस बात का कोई सबूत नहीं जुटा सकी है कि पिछले वर्ष 26 नवंबर को हुए हमले में शामिल लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों को स्थानीय स्तर पर कोई मदद मिली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications