डेंगू को लेकर वालिया करेंगी शीला दीक्षित से मुलाकात
दिल्ली के स्वास्थ्य सचिव जे.पी. सिंह ने आईएएनएस को बताया, "दिल्ली की स्वास्थ्य मंत्री का सोमवार को मुख्यमंत्री शीला दीक्षित से मिलने का कार्यक्रम है। राज्य में डेंगू का बढ़ता प्रकोप इस बैठक का मुख्य मुद्दा होगा।"
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मुख्य चिकित्साधिकारी एन.के.यादव ने कहा कि राजधानी में रविवार तक डेंगू के मामलों की संख्या 555 तक पहुंच गई थी। डेंगू के 27 नए मामले रविवार को सामने आए थे।
डेंगू मामलों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए देवाशीष भट्टाचार्या ने आईएएनएस को बताया, "दिल्ली सरकार ने यह अनिवार्य कर दिया है कि सरकारी और निजी अस्पताल डेंगू की जानकारी राज्य के नोडल अधिकारी को उपलब्ध कराएंगे। स्वास्थ्य अधिकारी डेंगू को नियंत्रित करने के लिए तुरंत कदम उठाऐंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications