यूआईडी कार्ड अगले साल : नीलेकणी

भोपाल प्रवास पर आए नीलेकणी ने बुधवार को कहा कि इस व्यवस्था से राष्ट्रीय सुरक्षा और जनगणना के साथ ही विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यक्रमों के वास्तविक जरूरतमंदों को लाभ पहुंचाने में मदद मिलेगी। इतना ही नहीं विभिन्न स्तरों पर होने वाली जालसाजी को भी रोकने में मदद मिलेगी।
नीलेकणी ने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव राकेश साहनी से भी मुलाकात की और वीडियो प्रेजेंटेशन के जरिए यूआईडी की विशेषताओं को बताया। उन्होंने एमपी ऑनलाइन सिस्टम की सराहना की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications