पंजाब में प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनें रोकीं

Sikhs Protest
लुधियाना। पंजाब में शुक्रवार को वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के लिए न्याय की मांग कर रहे सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने अमृतसर-नई दिल्ली रेलखंड पर रेलगाड़ियों की आवाजाही रोक दी।

सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना में छह से अधिक रेलगाड़ियों को रोक दिया। प्रदर्शनकारियों की वजह से कुछ रेलगाड़ियों का मार्ग बदल दिया गया। अंबाला रेलवे खंड के प्रबंधक एच.के.जग्गी ने कहा, "पंजाब के कई हिस्सों में रेलवे यातायात प्रभावित हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने कई जगहों पर रेलगाड़ियों को आगे बढ़ने नहीं दिया। कुछ रेलगाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।"

न्‍याय की मांग पर प्रदर्शन

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) ने प्रदर्शन का समर्थन किया है। लुधियाना में एसजीपीसी के अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कर ने प्रदर्शन में हिस्सा भी लिया। शुक्रवार सुबह लगभग 600 प्रदर्शनकारियों ने अमृतसर से आ रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस को लुधियाना स्टेशन पर रोक दिया था। प्रदर्शनकारी सिख दंगों के पीड़ितों के लिए न्याय की मांग कर रहे थे।

उल्लेखनीय है कि 31 अक्टूबर 1984 को इंदिरा गांधी की उनके दो सिख सुरक्षाकर्मियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद देश भर में सिख दंगे भड़क उठे थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+