'भारत-चीन रिश्ते बिगाड़ रहे दलाई लामा'

दलाई लामा पूर्वोत्तर भारत के इस राज्य का अगले सप्ताह आठ नवंबर को दौरा करने वाले हैं, जिस पर बीजिंग अपना दावा करता है। चीन ने दलाई लामा के इस दौरे की बार-बार आलोचना की है और उसने भारत से इस यात्रा को विफल करने के लिए कहा है।
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मा झाओक्सू ने मंगलवार को दलाई लामा की अलगाववादी गतिविधियों की निंदा की है। मा ने कहा, "दलाई लामा अक्सर झूठ बोलते हैं और अन्य देशों के साथ चीन के संबंधों को क्षति पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं।"
मा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मुझे पूरा भरोसा है कि भारत के साथ चीन के संबंधों को क्षति पहुंचाने की दलाई लामा की कोशिशें सफल नहीं हो पाएंगी।"
मा ने आगे कहा कि पिछले महीने चीनी प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दोनों देशों के बीच स्वस्थ व स्थायी संबंधों को प्रोत्साहित करने पर राजी हुए थे।
दूसरी ओर नई दिल्ली में एक सरकारी सूत्र ने कहा, "हमने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। जैसा कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि दलाई लामा भारत में कहीं भी आ-जा सकते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications