आरुषि के पिता से खतरा: राजकुमार

मंगलवार को राजकुमार ने अपने वकील के साथ मेरठ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक(आईजी) जावेद अख्तर से मिलकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। आईजी को दिए प्रार्थना पत्र में राजकुमार ने कहा है कि डॉक्टर तलवार मामले के सबूत मिटाना चाहते हैं इसलिये उनसे उसकी जान को खतरा है। पुलिस की तरफ से राजकुमार को सुरक्षा का आश्वासन मिला है।
राजकुमार तलवार परिवार की करीबी डॉ. अनीता दुर्रानी के घर में नौकर था। मामले की जांच करने वाले केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने राजकुमार को आरुषि-हेमराज हत्याकांड का मुख्य आरोपी करार दिया है।
हालांकि, राजकुमार ने उस पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा है कि सीबीआई उसे झूठे मामले में फंसा रही है। गौरतलब है कि आरुषि के पिता डॉ. राजेश तलवार भी आरुषि हत्याकांड में एक आरोपी हैं। हालांकि दोनों फिलहाल जमानत पर रिहा हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications