शताब्दी से कटकर 7 की मौत, पथराव

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक ही परिवार के कुछ लोग सुबह पटौदी और जतौली स्टेशनों के बीच पटरियां पार कर रहे थे। उसी दौरान ट्रेन आ गई और उससे कट कर पांचों की मौत हो गई। देखते ही देखते इलाके के लोग इकट्ठा हो गए और ट्रेन पर जमकर पथराव किया।
दुर्घटना के बाद से लोगों ने ट्रेन को घेर लिया। ट्रेन मौके पर ही रुकी हुई है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाबल और कई वरिष्ठ अधिकारी मौके के लिए रवाना हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications