लाइफ़ गुलमोहर स्टाइल- दूसरी कड़ी
बीबीसी वर्ल्ड सर्विस ट्रस्ट की विशेष हिंदी रेडियो नाटक श्रृंखला 'लाइफ़ गुलमोहर स्टाइल' पाँच नौजवानों की कहानी है जो अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ रहे हैं. नाटक में महिलाओं से जुड़े कई मुद्दे उठाए गए हैं जिनमें यौन स्वास्थ्य, हिंसा और बदलते भारत में महिलाओं की भूमिका शामिल है.
इसे बेहद मनोरंजक तरीक़े से श्रोताओं तक पहुँचाने की कोशिश की गई है ताकि वे महिलाओं के प्रति नकारात्मक सोच के ख़िलाफ़ सवाल खड़े कर सकें.
इस नाटक का निर्देशन बीबीसी के पुरस्कृत प्रोड्यूसर परवेज़ आलम ने किया है.
एआईआर के रेनबो एफ़एम के लिए बनाए गए इस रेडियो नाटक की कुल 156 कड़ियां हैं. सुनिए, नाटक की दूसरी कड़ी-


Click it and Unblock the Notifications