'नक्‍सलियों से सचेत रहे मध्‍य प्रदेश'

Naxalites
भोपाल। छत्तीसगढ़ में नक्सलवादियों के खिलाफ जारी मुहिम के चलते वे मध्य प्रदेश का रुख कर सकते हैं। इस आशंका से छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ननकी राम कंवर ने मध्य प्रदेश के गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता को अवगत कराया है।

भोपाल एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए कंवर ने गुप्ता से मुलाकात की और नक्सलियों की बढ़ती हरकत पर चर्चा की। कंवर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान से वे मध्य प्रदेश का रुख कर सकते हैं, इससे मध्य प्रदेश सचेत रहे। इस स्थिति से उन्होंने गृह मंत्री गुप्ता को अवगत करा दिया है। उन्होंने स्वीकारा कि छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था में सबसे बड़ी बाधा नक्सली पैदा कर रहे हैं।

गुप्ता का कहना है कि उन्होंने नक्सलवाद से निपटने के लिए छत्तीसगढ़ से सहयोग मांगा है। साथ ही दोनों राज्यों ने इस समस्या से निपटने के लिए साझा मुहिम चलाने पर दृढ़ इच्छा जताई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+