20 रुपये चुराने पर नंगा घुमाया

सोमवार देर शाम एक दुकानदार ने सब्जी खरीदने आए पीड़ित लड़के पर 20 रुपये चोरी करने के आरोप लगा दिया, जिसके बाद अन्य दुकानदारों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी।
मामले के बारे में पूछे जाने पर शामली कोतवाली प्रभारी बृजपाल जाखड़ ने बताया कि पुलिस को मंगलवार को इस संबंध में जानकारी मिली और अब घटना की जांच की जा रही है। जाखड़ ने कहा कि दोषी पाए जाने पर दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित बालक के परिजनों ने चार दुकानदारों के खिलाफ शिकायत की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications