बिहारः अगवा स्कूली छात्र मिला

ग्रेस पब्लिक स्कूल के दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र आयुष का बिहार के गोपालगंज जिला मुख्यालय से शुक्रवार को अपहरण हो गया था। आयुष जब घर से स्कूल के लिए निकला तो कुछ अज्ञात लोगों ने उसका अपहरण कर लिया था। पुलिस का दावा है कि लगातार दबिश के कारण अपहरणकर्ता आयुष को इस गांव में छोड़ कर फरार हो गए।
इधर, गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक क़े एस़ अनुपम ने सोमवार को बताया अगवा आयुष की रिहाई के लिए फिरौती नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि अपहरण कर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अभी भी लगातार छापामारी कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications