पूर्वोत्तर में जारी रहेगी प्री-पेड मोबाइल सेवा

दुरुपयोग पर रिपोर्ट
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल)के महाप्रबंधक देब कुमार चक्रवर्ती ने कहा, "केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बीएसएनएल से प्री-पेड मोबाइल सेवाओं के आतंकवादियों व गैरअधिकृत तत्वों द्वारा उपयोग और दुरुपयोग किए जाने पर हमें रिपोर्ट भेजने को कहा है।"
उन्होंने कहा, "हमारे पास अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि प्री-पेड सेवा का इस क्षेत्र में दुरुपयोग हो रहा है। बावजूद इसके हम प्री-पेड उपभोक्ताओं पर पैनी निगाह रखे हुए हैं।" उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने हाल ही में जम्मू एवं कश्मीर में प्री-पेड मोबाइल सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है।
टावर घटाए
बीएसएनएल के प्रमुख महाप्रबंधक विनोद कुमार ने उधर शिलांग में पत्रकारों से बातचीत में कहा, "पहले, गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय सीमा के 10 किलोमीटर क्षेत्र में बीएसएनएल के टावर थे लेकिन बाद में इसे घटाकर 500 मीटर कर दिया गया।" सीमा क्षेत्र में कुछ लोग बांग्ला ग्रामीण मोबाइल कंपनी लिमिटेड की सेवाएं लेते हैं क्योंकि बीएएसएनएल के नेटवर्क में कई शिकायतें थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications