मधु कोड़ा के खिलाफ छानबीन जारी

Madhu Koda
रांची। झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद मधु कोड़ा के खिलाफ भ्रष्टाचार के सबूत जुटाने के लिए आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने रविवार को भी देश भर के कई शहरों में अपनी छानबीन जारी रखी। आयकर जांच के निदेशक उज्वल चौधरी ने कहा, "जांच और छानबीन अभियान जारी है। हमने कुछ स्थानों पर छानबीन का काम पूरा कर लिया है और कुछ अतिरिक्त स्थानों पर छापे मारे गए हैं।"

सूत्रों के अनुसार पांच स्थलों को जब्त किया जा चुका है और 13 नए स्थानों पर छापे मारे गए हैं। मुंबई, लखनऊ और कोलकाता में छापेमारी अभी जारी है। आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने कोड़ा के निजी सचिव हरेन्द्र सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के एक सहयोगी एम.एन. पाल के आवासों पर छापे मारे। इसके अलावा दो मीडियाकर्मी अरुप चटर्जी और प्रेम श्यांकरण के आवासों पर भी छापे मारे गए।

70 ठिकानों पर छापे

आयकर विभाग के निदेशक उज्जवल कुमार चौधरी ने कहा, "अरुप चटर्जी और प्रेम श्यांकरण के घर और कार्यालयों पर छापे मारे गए। अरुप गत महीने तक एक समाचार चैनल में संवाददाता थे। वह एक समाचार चैनल शुरू करने की योजना बना रहे थे। प्रेम ठेकेदार हैं और एक समाचार पत्र निकाल रहे हैं।"

शनिवार को मधु कोड़ा और उनके दो सहयोगियों के आठ विभिन्न शहरों में स्थित 70 ठिकानों पर आयकर विभाग के अधिकारियों ने छापे मारे थे। छापामारी अभियान कोड़ा और उनके सहयोगियों विनोद कुमार सिन्हा और संजय चौधरी के आवासों पर चलाया गया। अधिकारियों को 2,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का पता चला था।

अधिकारियों ने कोड़ा के रांची, जमशेदपुर, नई दिल्ली, जयपुर, कोलकाता, चाईबासा और लखनऊ में स्थित आवासों पर छापे मारे। केवल रांची में 25 जगहों पर छापे मारे गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+