बीजिंग में हुई कृत्रिम बर्फबारी

बर्फबारी की वजह से सड़क और हवाई यातायात प्रभावित हुआ। सुरक्षा की दृष्टि से बीजिंग के बाहरी पहाड़ी इलाकों के पांच बस मार्गो पर यातायात की आवाजाही रोक दी गई। हवाईअड्डा कंपनी के मुताबिक बर्फबारी की वजह से रविवार को बीजिंग के अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे की 200 उड़ानों में विलंब हुआ। हवाईअड्डा क्षेत्र में 17.2 मिलीमीटर की बर्फबारी दर्ज की गई।
बीजिंग के मौसम सुधार कार्यालय का कहना है कि उन्होंने सूखे की परेशानी को कम करने के लिए कृत्रिम उपाय अपना कर बर्फबारी में वृद्धि कराई थी। इस बर्फबारी से तापमान में 14 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। दक्षिण पूर्वी फुजान प्रांत के एक पर्यटक का कहना है कि वह बहुत भाग्यशाली हैं जो उन्होंने यहां का मनोहारी दृश्य देखा। फुजान में बर्फबारी बहुत कम होती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications