हिंद महासागर में नौका डूबी, 23 मरे

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक यह हादसा पश्चिमी आस्ट्रेलिया के पर्थ शहर से 2,900 किलोमीटर की दूरी पर समुद्र में हुआ। एक प्राकृतिक गैस टैंकर के सहारे 17 यात्रियों को बचा लिया गया। एक खोजी विमान शेष लोगों की तलाश कर रहा है।
आस्ट्रेलयाई रक्षा बल के प्रमुख आंगस हॉस्टन ने कैनबरा में कहा कि नौसेना का जहाज घटना स्थल की ओर बढ़ रहा है लेकिन वहां पहुंचने में 28 घंटों का समय लग सकता है। अधिकारियों का कहना है कि समुद्र में लहरें तेज हैं जिससे 23 लोगों के बचने की संभावना बेहद कम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications