एएमयू छात्र हत्याकांड: सीबीआई जांच की मांग

AMU
लखनऊ। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) ने एक छात्र शाहनवाज आलम की हत्या की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग की है।

विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद के सदस्य और प्रोफेसर मुजाहिद बेग ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा, "हमने केंद्र सरकार को फैक्स के माध्यम से पत्र भेजकर छात्र शाहनवाज की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की है।" उन्होंने कहा कि इस संबंध में जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मानव संसाधान विकास मंत्री कपिल सिब्बल से मुलाकात करेगा।

स्‍थानीय नेताओं की भूमिका

केंद्र सरकार को भेजे पत्र में विश्वविद्यालय प्रशासन ने हत्या और बाद में परिसर में आशांति फैलाने में स्थानीय नेताओं की कथित भूमिका की जांच की आवश्यकता पर भी बल दिया।

बेग ने कहा, "बिना नेताओं के इशारे और संरक्षण के छात्र इतना हिंसक प्रदर्शन नहीं कर सकते है। कुछ स्थानीय नेताओं ने निहित स्वार्थ के लिए छात्र की हत्या के बहाने एएमयू की छवि खराब कर यहां के शैक्षणिक माहौल को बाधित करने के लिए कुछ छात्रों से मिलीभगत की।"

उल्लेखनीय है कि बीएससी अंतिम वर्ष के छात्र शाहनवाज की हत्या के विरोध में छात्रों के लगातार उग्र प्रदशर्न को देखते हुए एएमयू प्रशासन ने शुक्रवार को अगली घोषणा तक विश्वविद्यालय बंद करने का ऐलान किया था। गत मंगलवार को करीब 600 छात्रों ने अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ करते हुए चार घंटे तक दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग जाम कर रखा था।

पुलिस ने हत्या के आरोपी हाजी कल्लू को गिरफ्तार कर लिया है और आशंका जता रही है कि इसमें हत्या को अंजाम देने में दो-तीन लोग और शामिल थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+