छोटे शहरों में रोजगार के अवसर घटे: एसोचैम

नई दिल्ली। प्रमुख औद्योगिक संगठन एसोसिएटेड चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचैम) के मुताबिक वित्तीय वर्ष के पहले सात महीने में छोटे शहरों में रोजगार के अवसरों में 12.11 फीसदी की कमी आई।

एसोचैम द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में कहा गया है कि प्रथम और द्वितीय श्रेणी के शहरों में अप्रैल से अक्टूबर की अवधि में रोजगार के अवसरों में क्रमश: 5.71 और 29.58 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि तृतीय श्रेणी (छोटे शहरों) के शहरों में 12.11 फीसदी की गिरावट देखी गई।

निजी क्षेत्र में 3 लाख से ज्‍यादा नौकरियां

एसोचैम के अनुसार इस अवधि में देश में निजी क्षेत्र में 321,294 नौकरियों का सृजन हुआ। इनमें से 73.47 फीसदी नौकरियां बड़े शहरों में जबकि द्वितीय श्रेणी के शहरों में 18.33 फीसदी नौकरियां पैदा हुई। दूसरी ओर छोटे शहरों में केवल 7.7 फीसदी ही रोजगार का सृजन हो सका।

इनमें से सबसे अधिक 34.06 फीसदी रोजगार बड़े शहरों दिल्ली (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सहित) में और 13.48 फीसदी मुंबई में पैदा हुए। दूसरे दर्जे के शहर पुणे और अहमदाबाद में सबसे अधिक रोजगार का सृजन हुआ। तृतीय श्रेणी के शहरों में वडोदरा, पुड्डुचेरी और अंकलेश्वर रोजगार के सृजन में अव्वल रहे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+