शिक्षिका ने छात्रा के बाल नोंचे, पीटा भी

Uttar Pradesh Map
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में एक निजी स्कूल की शिक्षिका ने कक्षा चार की छात्रा की पिटाई कर उसके बाल नोंच लिए। छात्रा द्वारा नोट बुक में पिता की जगह मां से दस्तखत करा लेना शिक्षिका को अखर गया था। शिक्षा विभाग ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

घटना जिले के उरई कस्बे में स्थित सेक्रेड हाई स्कूल की है, जहां 10 वर्षीय छात्रा अर्शिया खान की शिक्षिका प्रियंका दूरवार ने जमकर पिटाई कर बाल नोंच लिए। पिटाई से घायल अर्शिया के सिर में टांके लगवाने पड़े। फिलहाल उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

बर्बतापूर्वक पिटाई भी की

पीड़िता के पिता अहमद खान का आरोप है कि प्रियंका ने एक दिन होमवर्क पूरा नहीं किया इस पर शिक्षिका प्रियंका दूरावार ने नोट बुक में उससे पिता के हस्ताक्षर कराकर लाने को कहा, लेकिन उसने मां से दस्तखत करवा लिए। इस पर शनिवार को शिक्षिका ने उसकी बर्बरता पूर्वक पिटाई की।

उधर, घटना के बारे में पूछे जाने पर जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी श्याम किशोर शुक्ला ने रविवार को बताया कि शिक्षकों द्वारा छात्रों के साथ इस तरह का व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शुक्ला ने कहा कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच में दोषी पाए जाने पर शिक्षिका के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+