असम में सिविल इंजीनियर का अपहरण

असम पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि एनडीएफबी के अलगाववादियों ने 25 वर्षीय इंजीनियर अंचल मोदी को शनिवार को पासीघाट इलाके से अगवा कर लिया। मोदी भारतीय एसोसिएट्स नामक कंपनी में वरिष्ठ इंजीनियर हैं। यह कंपनी धेमाजी जिले में ब्रह्मपुत्र नदी पर पुल का निर्माण कर रही है।
फिरौती के लिए किया अपहरण
पुलिस के अनुसार मोदी शनिवार रात कंपनी के निर्माण स्थल का निरीक्षण करने गए थे, तभी सात-आठ की संख्या में अलगाववादियों ने उन्हें अगवा कर लिया। इस संबंध में अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिली है। माना जा रहा है कि फिरौती के लिए मोदी को अगवा किया गया।
इससे पहले शनिवार को ही अलगाववादियों ने सिंचाई विभाग के एक इंजीनियर नूर मुहम्मद को अगवा कर लिया था। नूर को यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) के अलगाववादियों ने अगवा किया था। बाद में शनिवार शाम खुफिया सूचना पर पुलिस ने नूर को आतंकवादियों के चंगुल से छुड़ा लिया। अलगाववादियों ने नालबारी जिले में रेलवे के एक इंजीनियर आर.राम को अगवा करने की कोशिश की थी हालांकि पुलिस ने अलगाववादियों की इस साजिश को नाकाम कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications