ऊर्जा क्षेत्र में 250 अरब डॉलर के निवेश की जरूरत : सीआईआई
नई दिल्ली। भारत यदि 7.5-8 प्रतिशत की दर से विकास करना चाहता है तो उसे अगले आठ-नौ वर्षो में ऊर्जा क्षेत्र में 250 अरब डॉलर का निवेश करने की आवश्यकता है।
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) और सलाहकार कंपनी एटी केयर्नी द्वारा संयुक्त रूप से तैयार रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन और ब्राजील जैसे विकासशील देशों के समान प्रति व्यक्ति ऊर्जा खपत के स्तर तक पहुंचने के लिए ऊर्जा क्षेत्र में लगातार तेज विकास की आवश्यकता है।
सीआईआई एनर्जी कानक्लेव एंड एनर्जी एक्सपो के अध्यक्ष सुधीर त्रेहन ने कहा कि परियोजनाओं को पूरा करने और उनके कुशल संचालन दोनों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।
भारत की वर्तमान बिजली उत्पादन क्षमता 151,073 मेगावॉट है और सरकार की योजना 11 वीं पंचवर्षीय योजना में 68,000 मेगावॉट या 78 प्रतिशत अतिरिक्त क्षमता का निर्माण करने की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications