गुआंटोनामो से 6 उइगर रिहा, पलाउ भेजे जाएंगे
वाशिंगटन, 1 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी न्याय विभाग ने कहा है कि गुआंटोनामो खाड़ी की जेल में कैद चीन के उइगर प्रांत के छह लोगों को रिहा किया गया है और उनको प्रशांत महासागर के द्वीपीय राष्ट्र पलाउ भेजा जाएगा।
पेंटागन के उनको युद्ध शत्रु नहीं होने की घोषणा के बावजूद चीनी मुस्लिमों को कई वर्ष तक कैद में रहना पड़ा।
ओबामा प्रशासन आगामी जनवरी माह के अंत तक क्यूबा के समीप स्थित इस विवादास्पद जेल को बंद करना और कैदियों को अन्य देशों में बसाना चाहता है।
गुआंटोनामो जेल की समीक्षा के लिए गठित कार्यबल के कार्यकारी निदेशक मैथ्यू ओलसन ने शनिवार को एक बयान में कैदियों को बसाने के लिए रिपब्लिक ऑफ पलाउ को धन्यवाद दिया।
अमेरिका ने चीन में खतरों के कारण उइगरों को वापस भेजने से मना कर दिया।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका गुआंटोनामो खाड़ी जेल के 550 से अधिक कैदियों को अन्य देशों को स्थानांतरित कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications