चोर को पकड़ लोगों का चहेता बना मासूम अमन
शहर के गणेशगंज इलाके में रहने वाले अमन सोनकर (9) की आंखों के सामने शुक्रवार को चोर उसकी साइकिल चुराकर भागने लगा। अमन ने शोर मचाया और दौड़कर चोर का पीछा किया लेकिन चोर भीड़ का सहारा लेकर भाग गया।
अगले ही दिन देर शाम को अमन दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने जा रहा था तभी उसे चोर साइकिल लिए दिख गया। उसने शोर मचाकर करीब आधा किलोमीटर तक चोर को दौड़ाकर पीछे से साइकिल पकड़ ली। इस बीच वहां मौजूद लोगों को पूरा मामला समझ में आ गया। उन्होंने चोर को पकड़कर धुनाई की और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
लखनऊ के पुलिस अधीक्षक(पश्चमिी) बी.पी.अशोक ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि चोर की पहचान विनोद के रूप में हुई है, जो उन्नाव का रहने वाला है। उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
उधर, घटना के बाद अमन के घर में शाबाशी देने वालों का तांता लगा है। हर कोई उसके साहस और हौसले की तारीफ कर रहा है। मुहल्ले में उसके दोस्त उसे हीरो कहने लगे हैं। लखनऊ के आला पुलिस अधिकारियों ने भी अमन के साहसिक काम की प्रशंसा कर उसकी पीठ थपथपाई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications