आडवाणी से मिले मोहन भागवत

Mohan Bhagwat
नई दिल्‍ली। राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार शाम भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता लाल कृष्‍ण आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात की। मुलाकात के दौरान आडवाणी ने साफ कहा कि वो फिलहाल राजनीति से इस्‍तीफा नहीं देंगे। वहीं भागवत ने पार्टी के अहम मुद्दों व फैसलों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।

लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्‍ट्र, हरियाणा और अरूणाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद से भाजपा में इस बात पर मंथन शुरू हो गया है कि पार्टी को किस प्रकार फिर से पटरी पर वापस लाएं। इसी संदर्भ में मोहन भागवत ने आडवाणी से मुलाकात की। हालांकि पार्टी इसे सामान्‍य वार्ता बता रही है। भाजपा के प्रवक्‍ता प्रकाश वावडेकर का कहना है कि वो इस बैठक के बारे में कुछ नहीं जानते।

बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया

उधर दिल्‍ली में एक कार्यक्रम के दौरान भागवत ने भाजपा की कीमोथेरेपी कराने की बात का खंडन किया। उन्‍होंने कहा कि मीडिया ने उनके बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया।

उधर आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य ने बुधवार शाम एक बयान जारी कर कहा कि एक पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में भागवत ने कहा था, "जहां तक भाजपा की बात है, वहां क्या सर्जरी या कीमोथेरेपी आवश्यक है, यह उन्हीं को डायग्नोज करके तय करना है। अगर उनको संगठन के नाते कुछ मदद चाहिए, तो वह हम करेंगे, क्योंकि वे स्वयंसेवक हैं। अच्छे काम के लिए और भी कोई मदद मांगेगा, जो हमारा स्वयंसेवक नहीं है, तो भी हम करेंगे'।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+