राजधानी के यात्री बोले भाग्य ने साथ दिया

यह रेलगाड़ी बुधवार की शाम नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जैसे ही पहुंची, यात्री अपनी-अपनी बोगियों से प्लेटफार्म पर कूद पड़े। यात्री बुरी तरह थके हुए थे, लेकिन एक बड़े हादसे से उबरने का भाव उनके चेहरों पर साफ झलक रहा था। इस रेलगाड़ी को बुधवार सुबह नौ बजे दिल्ली पहुंचना था।
वे सभी हथियारों से लैस थे
कटक से दिल्ली की यात्रा पर निकले अशोक शर्मा ने कहा, "हम मंगलवार को सुबह 10 बजे रेलगाड़ी पर सवार हुए थे। ऐसा लगा जैसे हम हमेशा के लिए रेलगाड़ी में सवार हो गए हैं।" शर्मा ने बताया, "वे सब जनजाति समुदाय के थे और हथियार लिए हुए थे। लेकिन उन्होंने हमें कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। उन्होंने हमसे रेलगाड़ी से नीचे उतरने के लिए कहा। वह एक डरावना क्षण था।"
शर्मा ने कहा, "आठ घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी हमारी सुरक्षा के लिए कोई नहीं पहुंचा। हम अपने भाग्य के भरोसे थे।" गाड़ी के दिल्ली आगमन के बारे में जब सूचना मिली कि वह शाम 7.30 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंचेगी तो प्लेटफार्म पर सरगर्मी तेज हो गई। यात्रियों के रिश्तेदार प्लेटफार्म पर उमड़ पड़े थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications