राज बब्बर का चुनाव प्रचार करेंगे राहुल गांधी

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि कि महासचिव राहुल गांधी आगामी शुक्रवार को पार्टी के उम्मीदवार राज बब्बर का चुनाव प्रचार करने और युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने के लिए फिरोजाबाद जाएंगे।
डिंपल को कड़ी टक्कर दे रहे राज बब्बर
मालूम हो कि फिरोजाबाद और कन्नौज दो लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अखिलेश यादव ने बाद में फिरोजाबाद सीट से इस्तीफा दे दिया था, जिसके कारण यह सीट खाली हो गई है। फिरोजाबाद सीट पर सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने अपनी पुत्रवधू डिम्पल यादव को मैदान में उतारा है। एक समय मुलायम के खास रहे राज बब्बर अब कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में डिंपल यादव को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
श्रीवास्तव ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी राजबब्बर का प्रचार करने के लिए कांग्रेस महासिचव दिग्विजय सिंह, केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, श्रीप्रकाश जायसवाल, सलमान खुर्शीद, हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा और दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित 29 और 30 अक्टूबर को फिरोजाबाद में डेरा डालेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications