अब मेनका बोलीं, आत्‍ममंथन करे भाजपा

Maneka Gandhi
लखनऊ। महाराष्‍ट्र, हरियाणा और अरूणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की करारी हार पर वरिष्‍ठ नेताओं ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दी हैं। शत्रुघ्‍न सिन्‍हा और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बाद अब भाजपा सांसद मेनका गांधी ने अपने मन की बात कही है। उन्‍होंने कहा कहीं न कहीं पार्टी में कमी जरूर है इसलिए पार्टी को आत्‍ममंथन करने की जरूरत है।

बरेली के सर्किट हाउस में मीडिया से मुखातिब हुईं मेनका गांधी ने कहा, "हमने कहीं न कहीं गलितयां की हैं और हमें खुद के अंदर झांक कर खामियों को ढूंढ़ना होगा।" महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश और हिरयाणा में पार्टी के खराब प्रदर्शन के लिए कौन जिम्मेदार है? इस सवाल के बारे में पूछे जाने पर मेनका ने कहा कि विधानसभा चुनावों में पार्टी को मिली हार के लिए कोई अकेला व्यक्ति नहीं बल्कि हम सभी जिम्मेदार हैं।

भागवत के बयान पर मेनका मौन

उन्होंने कहा कि हमें अपनी कमियों के विश्लेषण की जरूरत है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत द्वारा भाजपा में सुधार के लिए व्यापक सर्जरी और कीमोथेरेपी की जरूरत संबंधी बयान पर टिप्पणी करने से मेनका ने इंकार कर दिया। केन्द्रीय संचार मंत्री ए राजा की आलोचना करते हुए मेनका ने कहा कि उन पर पहले भी भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लग चुके हैं लिहाजा स्पेक्ट्रम घोटाले में उनका नाम आना कोई नई बात नहीं है।

गौरतलब है कि भाजा की हार पर टिप्‍पणी करते हुए हाल ही में पार्टी नेता व फिल्‍म अभिनेता शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने कहा था कि पार्टी की सर्जरी की जरूरत है, जबकि आरएसएस प्रमुख ने पार्टी की कीमोथेरेपी कराने की सलाह दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+