...तो भारत में तबाही मचा देगा तालिबान

Taliban
वॉशिंगटन। आतंकवाद के समीकरण लगातार बदलते जा रहे हैं। आर्थिक और सैन्‍य रूप से सशक्‍त होने का दावा करने वाले भारत और अमेरिका दोनों पर आतंक का साया मंडरा रहा है। समीकरण कह रहे हैं कि तालिबान पूरे पाकिस्‍तान पर अपना कब्‍जा जमाने की फिराक में है। यदि वो इस काम में सफल हो गया तो वो भारत में तबाही मचा देगा यही नहीं अमेरिका को भी निशाना बनाना तालिबान का मुख्‍य लक्ष्‍य है।

युद्ध की दिशा में मुड़ा पा‍क संघर्ष

पाकिस्‍तान में आतंकी गतिविधियों और तालिबान के मंसूबों के आधार पर ऐसे समीकरण अमेरिका के प्रमुख अखबार 'वाशिंगटन पोस्ट' ने दुनिया के सामने रखे हैं। अपने संपादकीय पृष्‍ठ पर अखबार ने लिखा है कि यदि पाकिस्‍तान पर कब्‍जा करने में ताबिलबान सफल हो गया, तो भारत और अमेरिका बर्बाद हो सकते हैं। अखबार ने लिखा है, "पिछले 10 दिनों में तालिबान के साथ पाकिस्तान का संघर्ष युद्ध की दिशा में मुड़ गया है।"

खबर है कि "तालिबान का लक्ष्य सिर्फ पाकिस्तान और अफगानिस्तान के पश्तुन क्षेत्र पर कब्जा करना ही नहीं है बल्कि परमाणु क्षमता संपन्न पाकिस्तान पर कब्जा करना है। यह अमेरिका के लिए अच्छी खबर नहीं है। पाकिस्तान पर आतंकवादियों का कब्जा और भारत व अफगानिस्तान में अस्थिरता अमेरिका के हित में नहीं है।"

तालिबान को कमजोर समझ रहे हैं ओबामा

अखबार ने अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा की नीतियों पर भी सवाल उठाए हैं। इसमें कहा गया, "ओबामा प्रशासन के प्रवक्ता द्वारा तालिबान के खतरे को कम आंकना और इसे अलकायदा के खतरे के बराबर न देखना, अचरज में डालने वाला है। अलकायदा का खतरा अभी भी बना हुआ है। हालांकि पिछले कुछ वर्षो में उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़े हैं जबकि तालिबान पाकिस्तान और अफगानिस्तान पर नियंत्रण कर अपने को पुनर्जीवित करने के लिए संघर्ष कर रहा है।"

अखबार ने अमेरिका और भारत को चेताया है कि तालिबान अमेरिका पर हमले की योजना बना रहा है या नहीं, यह फिलहाल स्‍पष्‍ट नहीं है, लेकिन यदि वह पाकिस्तान या अफगानिस्तान में तख्ता पलट करने के अपने अभियान में सफल रहा, तो यह अमेरिका और उसके प्रमुख सहयोगी भारत के लिए विनाशकारी साबित होगा। ऐसे में अगर अमेरिका तालिबान को खत्म करने की कोशिशें त्याग दे तो क्या वह यह उम्मीद कर सकता है कि पाकिस्तान अकेले उसका सामना कर पाएगा। उसमें पाकिस्‍तान सफल भी हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+