ताइवान ने किया 3 मिसाइलों का परीक्षण

ताइवन ने इन मिसाइलों का परीक्षण उस समय किया गया है जब विगत एक अक्टूबर को राष्ट्रीय दिवस के मौके पर चीन ने अत्याधुनिक हथियारों का भव्य प्रदर्शन किया था। एक स्थानीय अखबार ने खबर दी है कि सतह से सतह पर मार करने वाली क्रूज मिसाइल 'सियुंगफेंग-2 एफई' का परीक्षण किया गया। इसकी मारक क्षमता 600 किलोमीटर है जो शंघाई तक मार करने में सक्षम है।
इसके अलावा दो अन्य मिसाइलों युद्धपोत भेदक सुपरसोनिक 'हसियुंगफेंग-3' और सतह से हवा में मार करने वाली 'स्काईबो-3' का भी परीक्षण किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications