यूपी: मामी को गड़ांसे से काट काट डाला

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में मामा को जेल भेजने से नाराज भांजे ने मंगलवार को दिनदहाड़े गड़ांसे से काट कर मामी की हत्या कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश कर रही है।

यह घटना पहाड़ी थानांतर्गत गांव कुचारम की है। चित्रकूट की पुलिस अधीक्षक अपर्णा एचएस के मुताबिक बैजनाथ कुशवाहा (57) अपनी दो पत्नियों के साथ गांव में रहता था। पहली पत्नी पचिनियां (52) को कोई सन्तान नहीं हुई तो उसने बिटोला (40) से शादी कर ली। जिससे दो सन्तानें हुईं। सभी लोग एक साथ रहते थे।

कुछ दिन बाद बैजनाथ ने पहली पत्नी को खर्च देना बन्द कर दिया। जिससे पचिनियां ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। कई साल चले मुकदमे के बाद अदालत ने पहली पत्नी को गुजारा-भत्ता देने का आदेश पारित कर दिया। बैजनाथ ने अदालत के आदेश को भी ठेंगा दिखाया। लिहाजा, पुलिस ने 20 दिन पहले उसे न्यायालय के वारंट पर जेल में बंद कर दिया।

हत्‍या कर फरार हुआ भांजा

पड़ोसी गांव सिकरी का उसका भांजा मंगलवार को घर गया और मामा को जेल भेजने की खबर से नाराज होकर मामी पचिनियां की गड़ांसे से काट कर दिनदहाड़े हत्या कर दी। घटना के समय पचिनियां के अलावा घर में कोई नहीं था।

हत्या के बाद कई पड़ोसियों ने भांजे अशोक (35) पुत्र भइयालाल को भागते हुए देखा तो उन्होंने थानाध्यक्ष को सूचना दी। पुलिस ने अशोक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। एसपी ने बताया कि 'आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सीओ राजापुर अखिलेश्वर पांडेय के नेतृत्व में राजापुर व पहाड़ी पुलिस की टीम गठित की गई है।'

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+