भारत के 40 प्रतिशत बच्चे कुपोषित

Underweight Child
नई दिल्ली। इस साल के 'ग्लोबल हंगर इंडैक्स' के मुताबिक भारत के करीब 40 प्रतिशत बच्चे कुपोषित हैं और अब अफ्रीका की अपेक्षा दक्षिण एशिया में भुखमरी तेजी से बढ़ रही है। इस इंडैक्स में भारत 65वें स्थान पर है जबकि सबसे नीचे 84वें स्थान लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो को रखा गया है।

'विश्व खाद्य दिवस' के अवसर पर 'इंटरनेशनल फूड पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट' (आईएफपीआरआई) ने बुधवार को इसे जारी किया है। इंडैक्स के मुताबिक 29 देशों में भुखमरी का स्तर खतरनाक है जबकि 13 देशों में 1990 के बाद से भुखमरी में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

बच्चों में कुपोषण, बाल मृत्युदर, लोगों में कैलोरी (ऊर्जा) की कमी के आधार पर विभिन्न देशों को तालिकाबद्ध किया गया है। इसके लिए साल 2007 व उससे पहले के वर्षो के आंकड़ों का उपयोग किया गया है।

आईएफपीआरआई के एक प्रवक्ता के मुताबिक बड़े पैमाने पर बच्चों में कुपोषण के चलते इंडैक्स में दक्षिण एशिया बहुत पीछे है। उन्होंने कहा, "बांग्लादेश और भारत में करीब 40 प्रतिशत बच्चे कुपोषित हैं।"

आईएफपीआरआई की वरिष्ठ शोधकर्ता एजीन्स क्विसमबिंग कहती हैं, "घरों में और समुदायों में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं के शैक्षिक स्तर और सामाजिक स्थिति से बच्चों का पोषण प्रभावित होता है।"

वह कहती हैं, "दक्षिण एशिया में महिलाओं के निचले सामाजिक स्तर और शिक्षा तक उनकी पहुंच न होने के परिणामस्वरूप मां और बच्चों का पोषण और स्वास्थ्य प्रभावित होता है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+