गोवा में हो रही रहस्यमय मौतें, 10 लाशें मिली

दो बच्चों (चार वर्षीय बच्ची और छह वर्षीय बच्चा) के शव रुआ डी ओरम नाले से बुधवार को बरामद किया गया है। यह नाला राजधानी के मध्य से होकर बहता है। इस बरामदगी के कुछ ही सेकंड बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री दिगंबर कामत, गृह मंत्री रवि नाइक और पुलिस महानिदेशक ने जनता को भरोसा दिलाया कि सब कुछ नियंत्रण में है।
बुधवार की शाम मीडिया द्वारा की गई छानबीन के बाद पुलिस ने उत्तरी गोवा के परनेम तटीय इलाके में दो और अस्वाभाविक मौतों की बात स्वीकार की। इसी इलाके में 12 अक्टूबर को एक जोड़ा डूब कर मर गया था। इन दो मौतों के बारे में पुलिस ने मीडिया को जानकारी नहीं दी थी।
बस्सी ने संवाददाता सम्मेलन में बुधवार को कहा, "हम गोवा की जनता को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि गोवा देश का एक सबसे सुरक्षित स्थान है। गोवा पुलिस ने हर व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की तैयारी कर रखी है।"
अब लोगों के मन में यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या ये हत्याएं कोई सीरियल किलर कर रहा है। या ये किसी गैंग का काम है। क्योंकि रविवार से मंगलवार तक जो चार लाशें मिली हैं वो सभी महिलाओं की हैं और जली हुई हैं। लेकिन फिलहाल पुलिस ऐसी किसी भी संभावना से इनकार कर रही है।
इंडो-एशिन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications