'नक्सलवाद के लिए राज्य सरकारें जिम्मेदार'

राहुल ने संवाददाताओं से कहा कि नक्सलवाद की समस्या कानून और व्यवस्था से जुड़ी है। इसकी वजह यह है कि राज्य सरकारें गरीबों के लिए ऐसे कार्यक्रम शुरू नहीं करती जिससे कि उनका उत्थान हो सके।
राहुल ने इस संदर्भ में झारखण्ड, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ का उल्लेख किया, जिसमें दो राज्यों में कांग्रेस सत्तारूढ़ नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आंतरिक सुरक्षा के लिए नक्सलवाद को सबसे बड़ा खतरा मानते हैं लेकिन वह इसे नागरिक युद्ध की तरह नहीं देखते। राहुल दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को झारखण्ड पहुंचे थे। वह यहां नक्सल प्रभावित जिलों का दौरा करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications