कुंभ मेले पर नई वेबसाइट

इस वेबसाइट को लाने का मकसद भारतीयों, विदेशी और भारतीय मूल के विदेशी श्रद्धालुओं तक कुंभ मेले से जुड़ी जानकारियां पहुंचाना है। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। कल्पवासी डॉट कॉम पर न कुंभ मेले से जुड़ीं न केवल धार्मिक जानकारियां प्राप्त की जा सकेंगी, बल्कि मेले की यात्रा सुगम बनाने की भी जानकारियां होंगी। खास बात यह है कि यह पोर्टल कुंभ मेले और विज्ञान के बीच पुल का भी काम करेगा।
इस वेबसाइट को बनाने में समाजशास्त्रियों, मानवशास्त्रियों, पुरावनस्पति वैज्ञानिकों और धार्मिक छात्रों ने बड़ा योगदान दिया है। स्टूडियोरामा इंडिया के प्रबंध निदेशक डा. मनीष मोक्षागंधम इस वेबसाइट में युवाओं का खासा योगदान है। इसके माध्यम से वो पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति व मान्यताओं का प्रचार करना चाहते हैं।
मेले में पूजा-अर्चना की सुविधाएं
वेबसाइट के माध्यम से श्रद्धालुओं को कई सुविधाएं मुहैया करायी जाएंगी। स्टूडियोरामा के प्रबंध निदेशक के मुताबिक कल्पवासी डॉट कॉम की ओर से कई आकर्षक पैकेजों की घोषणा की गई है। इन पैकजों के माध्यम से श्रद्धालु कुंभ मेले का आनंद सुगमता के साथ ले सकेंगे।
वेबसाइट की ओर से दिए जाने वाले पैकेजों में पहला स्टार पैकेज है, जिसके अंतर्गत उन लोगों को सुविधाएं दी जाएंगी जो कल्पवासा व्रत का अनुसरण करेंगे। इसके अंतर्गत कुंभ मेले के दौरान क्षेत्र में रुकने के लिए तीन से चार सितारा होटल जैसी व्यवस्था की जाएगी। वहां ठहरकर श्रद्धालु विशेष पूजाएं कर सकेंगे।
मेला स्थल पर रुकने की सुविधा
दूसरा है बजट पैकेज, जिसमें कल्पवासा व्रत और कुंभ मेला का आनंद कम बजट में किया जा सकेगा। इसमें भी अच्छे शहरी भारतीय होटलों जैसी सुविधाएं मुहैया करायी जाएंगी। तीसरा है बजट डोरमीटरी, जो खासतौर से छात्रों और उस वर्ग के लोगों के लिए है, जो डॉरमीटरी में रुकना पसंद करेंगे।
कल्पवासी डॉटकॉम के मुताबिक यदि आप मेला स्थल पर ही पूजा अर्चना और संस्कार करना चाहते हैं, तो उसके लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। अत्याधुनिक टेंट लगाकर वहां रुकने, खाने-पीने और पूजा करने की सारी व्यवस्था होगी। इसके अलावा कई अन्य पैकेज भी उपलब्ध हैं।












Click it and Unblock the Notifications