मनमोहन सिंह के इंतजार में ओबामा

Manmohan Singh
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पहले राजकीय दौरे पर अगले महीने अमेरिका पहुंच रहे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से कहा है कि वह अमेरिका में उनकी अगवानी करने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

ओबामा ने शनिवार को सिंह को फोन करके पिछले हफ्ते काबुल में भारतीय दूतावास पर हुए बम हमले पर अपनी चिंता जताई। इससे पहले प्रधानमंत्री ने ओबामा को वर्ष 2009 का नोबेल शांति पुरस्कार मिलने के लिए फोन करके बधाई दी थी।

प्रधानमंत्री ने दी बधाई

व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को फोन करके ओबामा को नोबेल पुरस्कार मिलने की बधाई दी थी। इसके बदले में शनिवार को राष्ट्रपति ने फोन किया। बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति ने काबुल में भारतीय दूतावास पर हमले को लेकर अपनी चिंता जताई और कहा कि वह सिंह के वाशिंगटन आगमन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल 24 नवंबर को मनमोहन सिंह के सम्मान में व्हाइट हाउस में एक रात्रिभोज का आयोजन करेंगे। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता राबर्ट गेट्स ने इसे �एक महत्वपूर्ण आयोजन� बताया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+