नक्‍सली हिंसा जारी, बिहार में अलर्ट

Naxalites
पटना/रांची। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) द्वारा पांच राज्यों में किए गए दो दिवसीय बंद के आह्वान के पहले दिन सोमवार को झारखण्ड में संदिग्ध नक्सलियों ने एक कोयला खदान के दो वरिष्ठ अधिकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि बंद के मद्देनजर पूरे बिहार में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक सोमवार को झारखण्ड के पाकुर जिले के अमरपारा इलाके में �पानम कोल कंपनी� के निदेशक शीतल प्रसाद और अतिरिक्त निदेशक दीनानाथ की उस समय हत्या कर दी गई जब वे सुबह की सैर पर निकले थे। राज्य में नक्सलियों ने एक पटरी उड़ा दी और चार ट्रकों को भी आग के हवाले कर दिया।

दुमका क्षेत्र के उप महानिरीक्षक मुरारी लाल मीणा ने बताया, "यह नक्सली या फिर आपराधिक वारदात हो सकती है। हम इसमें नक्सलियों के शामिल होने की आशंका से इंकार नहीं कर सकते।"

रेल पटरी उड़ाई

एक अन्य वारदात में नक्सलियों ने बोकारो जिले में पटरी उड़ा दी। पुलिस ने बताया कि नक्सलियों ने बोकारो थर्मल और झारनडीह रेलवे स्टेशनों के बीच पटरी उड़ाई, जिससे रेल सेवाएं बाधित हुईं। यहां 10 रेलगाड़ियों का मार्ग बदल दिया है।

नक्सलियों ने राज्य में चार ट्रकों को भी आग लगा दी और एक पुल को विस्फोट कर उड़ा दिया। धनबाद में एक ट्रक और गिरडीह जिले में तीन ट्रकों को आग लगाई गई। गिरडीह में ही नक्सलियों ने एक पुल को उड़ाया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "धनबाद जीटी से गुजरने वाली बसों पर नक्सलियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की
जिससे तीन लोग घायल हो गए।"

उधर, बिहार में भाकपा (माओवादी) द्वारा घोषित दो दिवसीय बंद के पहले दिन मिला-जुला असर देखा जा रहा है। बंद के कारण नक्सल प्रभावित रोहतास, औरंगाबाद, मुंगेर, गया सहित कई जिलों में यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। राज्य में लंबी दूरी तक चलने वाली लगभग सभी बसों को सोमवार से दो दिन के लिए बंद रखा गया है।

शहरी इलाकों में बाजार खुले

नक्सल प्रभावित जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यवसायिक प्रतिष्ठान भी बंद देखे जा रहे हैं, जबकि शहरी इलाकों में प्रतिष्ठान खुले हुए हैं। राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बताया," बंद के दौरान अब तक राज्य में कहीं से किसी बड़ी घटना की सूचना नहीं है।"

नीलमणि ने बताया कि राज्य में नक्सलियों के बंद को देखते हुए राज्य के सभी पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने जिलों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम करने तथा नक्सलियों के प्रभाव वाले इलाकों में स्थित सभी सरकारी भवनों, पटरियों, रेलवे स्टेशनों और रेल गाड़ियों में सुरक्षा बल तैनात करने के आदेश दिए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि बिहार के औरंगाबाद जिले के माली थाना क्षेत्र में संदिग्ध नक्सलियों ने रविवार रात एक निजी मोबाइल कंपनी के टॉवर को आग लगा दी थी। राज्य में नक्सली ने इस वर्ष अब तक 30 से ज्यादा मोबाइल टॉवर क्षतिग्रस्त कर चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+